फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों की ओट में छिपे रहे सूर्यदेव

Thu, 28 Jul 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बादलों एवं सूर्य में लुकाछिपी का खेल वीरवार को चलता रहा। सूर्यदेव अधिकांश समय बादलों की ओट में छिपे रहे। हालांकि तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस था वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में कुछ हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई हैं। जिसके कारण न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय आसमान में बादल छा जाने के कारण किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। जिसके कारण किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान देखी जा सकती हैं। बृहस्पतिवार को दिन के समय 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली और मौसम में नमी भी करीब 50 प्रतिशत तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें