फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, धूप से मिली राहत

Sat, 17 Jan 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप खिलने से दिन के समय ठिठुरन कम महसूस की गई, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

रात के समय लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकतम तापमान में 3 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर के समय पार्कों में रौनक देखने को मिली, जहां बुजुर्ग धूप सेंकते नजर आए, वहीं बच्चे झूलों और खेल गतिविधियों में व्यस्त दिखाई दिए।
विज्ञापन

हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते पूरे दिन हल्की गलन बनी रही। जनवरी माह की शुरूआत से ही मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दोपहर में निकलने वाली धूप अस्थायी राहत दे रही है।
इसका असर आमजन के साथ-साथ कृषि कार्यों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। किसान फसलों को लेकर मौसम की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकतम एक्यूआई 364 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें