फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कल से मौसम बदलने के आसार, मिलेगी राहत

Fri, 31 May 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नौतपा में तल्ख धूप और लू से परेशान लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानी के अनुसार 31 मई को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवा की दिशा बदल जाएगी और आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी।
जिले में बुधवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। रात में तेज हवा चलने की वजह से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। दिन के समय में तापमान में भी कमी देखने को मिली है। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले 24 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार हैं जिससे आमजनों को तीन चार दिनों तक भीषण आग उगलने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पिछले एक पखवाड़े से लगातार मरुस्थलीय गर्म शुष्क हवाओं और नौतपा के दौरान सूर्य की तपिश बढ़ने से लोग परेशान हैं। 31 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से पूरे इलाके में हवाओं की दिशा बदल जाएगी। हालांकि, कमजोर मौसम प्रणाली को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हल्की नमीं ही मिलने वाली है। इससे दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी चलने से सम्पूर्ण इलाके में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


मौसम का यह बदलाव 3 जून तक देखने को मिलेगा : मौसम का यह बदलाव 3 जून तक देखने को मिलेगा। इस दौरान बीच-बीच में तेज गति से हवाएं चलने 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की गतिविधियां की संभावना बन रही है। कुछ गरज चमक के साथ हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें