फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला संगठन को बनाएंगे मजबूत : सुनैना

Sat, 14 Jun 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 24रेवाड़ी। शहर के रामगढ़ रोड ​स्थित एक निजी होटल में महिलाओं को संबो​धित करती इंडियन - फोटो : मुठभेड़ में घायल पुलिस की गिरफ्त में ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल की महिला प्रदेश संयोजक सुनैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की महिला सेल को मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने ये बातें शहर के रामगढ़ रोड स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित पार्टी के महिला संगठन के सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कम नहीं होनी चाहिए। जब महिलाओं की बराबरी की भागीदारी होगी तो इनेलो हरियाणा में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा की जंगल का राजा शेर होता है लेकिन शिकार शेरनी करती है। इसलिए महिलाएं ज्यादा भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम शुरू होने से पहले गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है।
हरियाणा कौशल निगम में लगे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। भाजपा सरकार ने चुनाव के समय बीपीएल कार्ड बना दिए और सरकार बनते ही ये कार्ड काट दिए गए। इससे जनता खुद को महसूस कर रही है। आम आदमी की थाली से सब्जी खत्म हो कर चटनी पर आ गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हत्या, अपहरण व दूसरी आपराधिक घटनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस भाजपा से मिली हुई है। असल में विपक्ष की भूमिका इनेलो ही निभा रही है। कांग्रेस अपना संगठन तक नहीं बना पाई है व उसको हरियाणा के हितों से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब जनता अभय सिंह चौटाला की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। आप सभी इनेलो की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। इनेलो महिला प्रदेश अध्यक्षा तनूजा ने सभी इनेलो महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहां कि महिलाएं पार्टी को अपना घर समझ कर संभाले। आज महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित नहीं है।
इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष कमला शर्मा, इनेलो जिलाध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें