फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीबीए-5 ईयर इंटीग्रेटेड एमबीए के लिए साक्षात्कार

Sat, 14 Jun 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 20रेवाड़ी। आईजीयू में दा​खिले की जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत: विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में बीबीए-5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू 16 जून को होगा। इसी दिन सुबह 10 बजे सेमिनार हाल 3 में रिपोर्ट करनी होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने बताया कि पहली बार एडमिशन के लिए ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों के एडमिशन में 80 प्रतिशत वेटेज 12वीं के नंबरों की होगी 10 नंबर का जीडी व 10 नंबर का पीआई होगा। एनएसएस मैरिट सर्टिफिकेट के 5 नंबर अलग से होंगे। मेरिट लिस्ट 17 जून को वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी। 19 जून को प्रथम काउंसिलिंग होगी। कोआर्डिनेटर सुशांत यादव ने बताया कि किसी तरह की जानकारी लेने के लिए अभ्यर्थी व्हाट्सएप के माध्यम से 9467641881, 9896117311 या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें