मीटिंग लेते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन और नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का मनमुटाव हुआ हो तो उसे भुलाकर आगे बढ़ना है।
रेवाड़ी के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। चुनाव से करीब एक पखवाड़े से पहले से रेवाड़ी व धारूहेड़ा में कमल खिलाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं व समर्थकों का धन्यवाद करने के लिए आज यहां पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि जब भी कोई बड़ा कार्य किया जाता है, उसकी सभी मिलकर समीक्षा करते हैं। उसी प्रकार चुनावी रण में फतह हासिल करने के बाद कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया गया है तथा उनकी मेहनत के लिए आभार भी जताया गया है।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी चेयरपर्सन चुनाव की बात करें तो 32 वार्डों में से 28 वार्डों में 60 से 70 फीसदी तक वोट हासिल हुए हैं, जबकि केवल चार बूथों पर हमें हार मिली। इसी प्रकार धारूहेड़ा में भी भाजपा को सफलता हासिल हुई है।