फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पानी खत्म, आज होगी परेशानी

Sun, 08 Nov 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी पर ध्यान नहीं दिए जाने पर अब शहर में पेयजल संकट बन गया है। शहर में सप्लाई के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के टैंक खाली हो गए हैं।
विज्ञापन


 क्षेत्र के लोग हैंड पंपों और टैंकरों के भरोसे हैं। शनिवार को भी टैंकर से सती कॉलोनी, नई आबादी, जीवली बाजार आदि इलाके में पानी की सप्लाई की गई।

यहां बता दें कि जिले में 16 दिन नहर चलने के बाद 16 दिन बंद रहती है। पांच नवंबर तक नहर बंद रहने के बाद छह नवंबर को पानी आना था लेकिन अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया।

नहरी विभाग के अधिकारी इसके लिए पीछे से दिक्कत बता रहे हैं। ऐसे में नहर में पानी अब 13 नवंबर को छोडना तय किया गया। टैंकों में भरा पानी अब खत्म हो चुका है। करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले रेवाड़ी शहर में नहरी बंद रहने के दौरान 680 लाख गैलन पानी का स्टॉक कर रखा जाता है लेकिन इस बार नहर न आने से यह परेशानी हुई।
विज्ञापन


इधर, सेक्टर चार निवासी गौरव, विकास, बास सिताब राय निवासी लक्ष्मी देवी, हंसा देवी, ममता देवी, अनिल, उत्तम नगर निवासी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों से पानी की सप्लाई एक दिन भी नहीं आई है। पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये में में पानी का टैंकर खरीदना पड़ रहा है।
----------------------
वर्जन
शहर के लोगों को एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जा रहा था, लेकिन सभी पांच टैंकेों में पानी खत्म होने के चलते रविवार को समस्या रहेगी। विभाग की ओर से टैंकरों से पानी सप्लाई किया जा रहा है।
डागर , जेई जन स्वास्थय विभाग
----------------

दावा, आज नहर में आएगा पानी
पांच नवंबर को नहर में पानी आना था, जो कि नहीं आ पाया। अब पीछे से नहर में पानी छोड़ दिया गया है, रविवार सुबह 10 बजे तक रेवाड़ी पानी पहुंच जाएगा। सोमवार से सप्लाई पूरी से सुचारु हो जाएगी।
वीरेंद्र दहिया

नहर में पानी छोड़ दिया गया है। सोमवार को पानी आ जाएगा। ऐसे में पानी को लेकर दिक्कत नहीं रहेगी। लघु सचिवालय व अन्य कार्यालयों की की पेयजल टंकियों को भी दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ यश गर्ग, उपायुक्त

मुझे अधिकारियों ने शुक्रवार को ही बताया कि पानी की कमी है। ऐसे में उच्चाधिकारियों से बात कर नहर में पानी छुड़वा दिया है। सोमवार को पानी पहुंच जाएगा।
रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें