फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नहर में पानी बंद, शहर में कल से शुरू होगी राशनिंग

Fri, 31 May 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नहर में पानी बंद होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरवासियों को सिर्फ शुक्रवार को ही नियमित पानी मिलेगा। इसके बाद 1 जून से पानी की राशनिंग शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच शहर की 70 प्रतिशत आबादी को फिर से पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
राशनिंग के तहत शहर के एक हिस्से को एक दिन व दूसरे हिस्से को दूसरे दिन पानी दिया जाएगा। पहले नहरी पानी का शेड्यूल 16-16 दिन का था। यानी 16 दिन नहर में पानी आता था और 16 दिन नहर बंद रहती थी। दो साल से शेड्यूल 16-24 का हो गया है। अब 16 दिन नहर में पानी आता है और 24 दिन बंद रहता है। शहर में पेयजल सप्लाई पूरी तरह नहरी पानी पर निर्भर है। रेवाड़ी को 16 दिन तक नियमित पेयजल सप्लाई की जाती है। वहीं, 24 दिन तक शहर को एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिलता है।
विज्ञापन

इस दौरान एक दिन शहर के एक हिस्से तथा दूसरे दिन शहर के दूसरे हिस्से में पेयजल सप्लाई की जाती है। अभी फिलहाल शहर में लगभग 35 हजार कनेक्शन हैं। यह सिलसिला अगले 24 दिनों तक जारी रहेगा। शहर में पेयजल राशनिंग का सिलसिला तीन साल से चल रहा है।
विज्ञापन

कमेटी टैंक से चलने वाले सभी जोन, दूसरे जोन में अर्जुन नगर, आजाद नगर, गांधी नगर, साधुशाह व नयागांव, तीसरे जोन में तेजपुरा, संघी का बास, गौतम नगर, नई आबादी, सज्जन कॉलोनी, टीपी-9 स्कीम, चौथे जोन में दिल्ली गेट गोल चक्कर, बूस्टर से चलने वाले सभी जोन व गांव कालाका से चलने वाले सभी जोन को आज पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसके अलावा बाकी बचे हुए हिस्से में शनिवार को सप्लाई दी जाएगी।
ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें