फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत, बर्बादी से बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
आदर्श नगर में हो रही पानी की बर्बादी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पानी की कमी अब गंभीर समस्या बनती जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पानी की बर्बादी के मामले भी सामने आ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में सार्वजनिक नलों को खुला छोड़ दिया जाता है जिससे काफी मात्रा में पानी बेकार बहता रहता है। कई बार नल खराब होने के कारण भी लगातार पानी बहता रहता है लेकिन संबंधित विभाग की ओर से समय पर ध्यान नहीं दिया जाता।
इसके अलावा कुछ स्थानों पर लोग कार और बाइक वॉश के लिए भी अत्यधिक पानी का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। पाइप लगाकर वाहनों की धुलाई की जा रही है जिससे काफी पानी व्यर्थ बह रहा है। ऐसे समय में जब लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं, इस तरह की लापरवाही चिंता का विषय बन गई है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर पानी की निगरानी बढ़ाने, खराब नलों को तुरंत ठीक करने और पानी बचाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। लोगों का भी दायित्व है कि वे पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।


लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
लोगों को पीने, घरेलू उपयोग और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई परिवारों को पानी स्टोर करके रखना पड़ रहा है, जबकि कुछ क्षेत्रों में लोग निजी टैंकरों पर निर्भर होने लगे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग भी काफी बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति पहले जैसी नहीं है। एक दिन छोड़कर पानी मिलने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय पानी भरने के लिए लोगों को जल्दी उठना पड़ता है और कई जगहों पर टंकियों व नलों के पास भीड़ देखी जा रही है। एक ओर जहां लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें