फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन का आधार, ईश्वर की अमूल्य देन : हरीश

Sun, 22 Feb 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। संत निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के चौथे चरण के तहत शहर में प्रभात फेरी निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान हरीश कुमार ने कहा कि जल ईश्वर की अमूल्य देन और जीवन का आधार है।
विज्ञापन

प्रभात फेरी से पहले निरंकारी सत्संग भवन में सेवादार पीटी परेड में शामिल हुए। परेड के बाद रेवाड़ी ब्रांच के संयोजक हरीश कुमार ने प्रभात फेरी को भवन से रवाना किया। यह अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया गया।

हरीश कुमार ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का संदेश देते हुए कहा कि इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नहीं, जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है।
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणास्पद शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का सूत्रपात किया था।
यह पहल जल संरक्षण को किसी एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर उसे जीवनशैली, संस्कार और सेवा-भाव के रूप में अभिव्यक्त करने की प्रेरणा देती है, जहां स्वच्छ जल से स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें