फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने आधे शहर के लिए लिसाना टैंक से लाया गया पानी, आज होगी सप्लाई

Sun, 10 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका वाटर टैंकों में पेयजल संकट के चलते जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को लिसाना टैंक से नगर परिषद टैंक में पानी लाया गया। इससे शहर के भाड़ावास रोड़ सहित शहर की एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों को पानी सोमवार को मिल पाएगा। वहीं रविवार को जिन कॉलोनियों में पानी की सप्लाई की गई थी वहां पर सोमवार सप्लाई बंद कर बचे हुए आधे शहर को पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर में महज एक दिन का पानी बचा हुआ है, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेलों के सहारे 12 अप्रैल तक पानी उपलब्ध कराने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन यदि 12 अप्रैल तक नहर में पानी नहीं आया तो जन स्वास्थ्य विभाग के पास हाथ खड़ा करने के अलावा कोई चारा नहीं है

 आज यहां पर नहीं होगी सप्लाई
उत्तम नगर, विजय नगर, दिल्ली रोड, सरस्वती विहार, आनंद नगर, नया गांव, गांधी नगर, नसियाजी रोड, तेजपुरा, टीपी स्कीम, संघी का बास एवं झज्जर चौक क्षेत्र को आज पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

---
 पानी की कालका वाटर टैंकों में पेयजल संकट के चलते जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को लिसाना टैंक से नगर परिषद टैंक में पानी लाया गया। इससे शहर के भाड़ावास रोड़ सहित शहर की एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों को पानी सोमवार को मिल पाएगा। वहीं रविवार को जिन कॉलोनियों में पानी की सप्लाई की गई थी वहां पर सोमवार सप्लाई बंद कर बचे हुए आधे शहर को पानी दिया जाएगा। गौरतलब है कि शहर में महज एक दिन का पानी बचा हुआ है, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेलों के सहारे 12 अप्रैल तक पानी उपलब्ध कराने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन यदि 12 अप्रैल तक नहर में पानी नहीं आया तो जन स्वास्थ्य विभाग के पास हाथ खड़ा करने के अलावा कोई चारा नहीं है
------------------------
 आज यहां पर नहीं होगी सप्लाई
उत्तम नगर, विजय नगर, दिल्ली रोड, सरस्वती विहार, आनंद नगर, नया गांव, गांधी नगर, नसियाजी रोड, तेजपुरा, टीपी स्कीम, संघी का बास एवं झज्जर चौक क्षेत्र को आज पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी।
---
यहां पर होगी आज पानी की सप्लाई
लिसाना वॉटर टैंक से जुड़ी कॉलोनियां कुतुबपुर, रामपुरा, गुलाबी बाग, हजारीवास, नारनौल रोड, अजय नगर में पानी की उपलब्धता के कारण प्रतिदिन पानी सप्लाई की जा रही है। वहीं राशनिंग के कारण रविवार को पानी सप्लाई नहीं होने वाली कॉलोनियों में भाड़ावास रोड, सती कॉलोनी, मुक्तिवाड़ा, गुर्जरवाडा, पंजाबी मार्केट, मोती चौक, मेहरवाड़ा, बंजारवाडा सहित अन्य कॉलोनियों को नगर परिषद वॉटर टैंक से पानी सप्लाई किया जाएगा। वहीं इसके अलावा सर्कुलर रोड के अंदर पुराना शहर, शक्ति नगर, कृष्णा नगर, जगन गेट, ऑफिसर कॉलोनी, एवं टीपी  स्कीम सहित अन्य क्षेत्रों में भी आज पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
वर्जन-
पूरी कोशिश के बावजूद मंगलवार तक पानी की सप्लाई की जा सकती है। यदि मंगलवार को भी नहर में पानी नहीं आता तो स्थिति गंभीर हो जाएगी।
-अशोक डागर, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें