फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध कनेक्शन की वजह से हो रही जल की बर्बादी

Sat, 04 Jan 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 16पाइप से पानी निकलने की वजह से सड़क पर आया पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में पानी के अवैध कनेक्शन के चलते पानी बर्बाद हो रहा है। विभाग की ओर से अवैध कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इसके बाद भी इस पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा सका है।
जन स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत करीब 35 हजार पानी के कनेक्शन रजिस्टर्ड हैं। अवैध कनेक्शन को काटने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने कई बार अभियान भी चलाया गया। जिले में कितने अवैध पानी के कनेक्शन हैं, इसकी जानकारी विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब भी अवैध कनेक्शन की शिकायत मिलती है तो इस पर तुरंत जाकर कार्रवाई अमल में लाई जाती है। अवैध कनेक्शन की वजह से पानी सड़क पर बहता है जिससे सड़क भी खराब होती है।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जहां अवैध कनेक्शन हैं उसे नियमित भी किया जा सकता है। मगर इसके लिए नियम है कि संबंधित कॉलोनी नियमित होनी चाहिए। अनियमित कॉलोनी में अवैध कनेक्शन को वैध नहीं किया जा सकता है।

जन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नवंबर माह में 15 से अधिक क्षेत्र की जांच में पाया गया था कि लोगों के घरों के पानी कनेक्शन के पाइप गंदी नालियों के बीच से होते हुए लगे हुए हैं, जहां से नालियों का गंदा पानी पाइपलाइन के माध्यम से घरों में जा रहा था। इसका दूसरा बड़ा कारण यह भी है कि घरों के पुराने हो चुके क्षतिग्रस्त नल कनेक्शन लोगों द्वारा ऐसे ही खुले छोड़ दिए जाते हैं जहां से गंदा पानी पाइपलाइन में मिल जाता है। यह समस्या बल्लूवाड़ा, स्वामीवाड़ा, पुरानी तहसील गुड्डू आटा चक्की वाली गली, शुक्रपूरा, खासापुरा, चौधरी वाड़ा बारा हजारी, नई बस्ती, मोती चौक, भीम बस्ती, पंजाबी मार्केट व पुरानी शहर के कुछ हिस्से में अधिक देखी गई थी। इन क्षेत्रों के लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान रहते थे।
विज्ञापन


वर्जन:

जहां पर अवैध कनेक्शन होने की जानकारी मिलती हैं वहां पर तुरंत जाकर कार्रवाई विभाग की तरफ से की जाती है। अवैध कनेक्शन उन्ही क्षेत्र में वैध हो सकते हैं जहां की कॉलोनी नियमित है। लोगों से भी अपील है कि अगर अवैध कनेक्शन है तो नियम के मुताबिक उसे वैध करा सकते हैं।-हेमंत कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें