फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मित्र को कर रहा था ब्लैकमेल, इसलिए किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का अपहरण इसलिए किया गया क्योंकि वह एक आरोपी की महिला मित्र को ब्लैकमेल कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने तीनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपित जिला गुरुग्राम के गांव सिधरावली निवासी विराट व प्रीतम और रेवाड़ी के गांव भटसाना निवासी लोकेश है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव माजरा श्योराज निवासी विकास ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी कि फिदेड़ी मोड़ के निकट से वैन में सवार कुछ युवक मोटरसाइकिल सवार एक युवक को जबरदस्ती वैन में डालकर ले गए। युवक की मोटरसाइकिल वहीं पड़ी हुई है। अपहरण करने वाले सभी युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल के आधार पर पीड़ित युवक की पहचान का प्रयास किया। जिस युवक का अपहरण किया था उसकी पहचान गांव खटावली निवासी दीपक उर्फ देवेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद पीड़ित युवक की मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू की। पुलिस ने देर शाम अपहरण हुए युवक को बरामद कर तीन आरोपी विराट, प्रीतम व लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में आरोपी लोकेश ने बताया कि देवेंद्र उर्फ दीपक के पास उसकी महिला मित्र की कुछ फोटो है। उन्हीं फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल व परेशान कर रहा था। महिला मित्र द्वारा जानकारी देने के बाद लोकेश ने देवेंद्र उर्फ दीपक को सबक सिखाने के मकसद से अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। आरोपित ने अपनी महिला मित्र की इंरस्टाग्राम आईडी से दीपक को मैसेज कर पहले मीरपुर और फिर फिदेड़ी मोड़ बुला लिया। फिदेड़ी मोड़ पर पहुंचते ही युवकों ने उसे उठाकर अपनी वैन में डाल लिया था। आरोपी दीपक को अपने साथ गांव सिधरावली भी लेकर गए थे। अपहरण में प्रयुक्त की गई वैन आरोपित प्रीतम अपने एक जानकार से किराए पर लेकर आया था। अपहरण करने के बाद आरोपितों ने दीपक के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें