फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बायोमेट्रिक बंद नहीं होने पर 15 को धरना देने की चेतावनी

Thu, 09 Apr 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनाज मंडी में गेहूं की खरीद होने के बाद दौरा करते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के पदाधिकारियों ने मंडियों में बायोमेट्रिक व्यवस्था बंद करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर 15 अप्रैल को धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यूनियम के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के प्रयास से रेवाड़ी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू हो गई। किसानों से अपील की कि वे गेहूं को सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं। वेयरहाउस मैनेजर आशा ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे गेहूं कोसली या बावल ले जाने की बजाय रेवाड़ी मंडी में लेकर आएं।
यूनियन के समय सिंह प्रधान ने कहा कि मंडी में लागू बायोमेट्रिक प्रणाली से किसानों को परेशानी हो रही है। चेतावनी दी कि यदि एक-दो दिन में यह व्यवस्था बंद नहीं की गई तो यूनियन 15 अप्रैल को डीसी कार्यालय के गेट पर सांकेतिक धरना देगी।
विज्ञापन

यूनियन ने गेहूं और सरसों की खराब फसल को देखते हुए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने, किसानों को उचित मुआवजा देने, समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
इस मौके पर यूनियन के जिला कार्यकारी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, एससी सेल के प्रधान राजकुमार, महिला जिला उपप्रधान मनीषा यादव, शहरी प्रधान कृष्ण कुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें