फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रामकिशन का नठेड़ा में स्वागत

Sun, 30 Aug 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
चेयरमैन रामकिशन शर्मा का नठेड़ा में स्वागत करते बाबू वीरकुमार यादव। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कोसली। हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता रामकिशन शर्मा के भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू वीरकुमार यादव के नठेड़ा स्थित आवास पर पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बाबू वीरकुमार यादव ने कहा कि रामकिशन को हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का चेयरमैन बनाया जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे किसानों, ग्रामीणों और आमजन के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।
चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों, क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। जनहित से जुड़े विषयों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हुकम चंद यादव, नठेड़ा सरपंच मनोज कुमार, पूर्व सरपंच कर्ण सिंह एडवोकेट, पूर्व सरपंच हेमंत कुमार, ममता यादव, सुरेंद्र सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें