बावल। पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जिला नूंह के फिरोजपुर निवासी रमजान है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 29 अक्तूबर 2016 को पुलिस को सूचना मिली थी कि नूंह के घासेड़ा निवासी करमलाई अपने ट्रक में गाय भरकर दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे से निकल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नेशनल हाइवे पर नैचाना कट के पास नाकेबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। सड़क पर अन्य वाहन होने के कारण चालक व ट्रक में सवार लोग ट्रक छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने ट्रक से 12 गाएं और 9 गोवंश मुक्त कराए थे।