फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे को जड़ से मिटाने की शपथ ली

विज्ञापन
फोटो : 10लोगों को जागरूक करते उप निरीक्षक सुरेश कुमार। स्रोत : पुलिस - फोटो : kulgam news
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेवाड़ी यूनिट ने सेक्टर-5 स्थित लेबर चौक पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए इसे समाज से जड़ से मिटाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।
सुरेश कुमार ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्तिगत बुराई नहीं बल्कि एक सामाजिक अभिशाप है जो परिवारों को तोड़ता है और समाज की नींव को कमजोर करता है। एनसीबी ने बताया कि हरियाणा सरकार का नमक-लोटा अभियान और साइकलोथॉन जैसी पहलें समाज के सभी वर्गों को इस लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें