फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़े

Tue, 09 Sep 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौसम में बदलाव और दूषित पानी का सेवन करने से लोग उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। जलजनित बीमारियों से पीड़ित होने वालों की संख्या बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वालों में हर तीसरा रीज उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित मिल रहा है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1400 से अधिक लोग इलाज के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. गौरव यादव के अनुसार ओपीडी में अधिकतर मरीज पेट से जुड़ी समस्याओं, डिहाइड्रेशन और तेज बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। हल्के लक्षण वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा जा रहा है, लेकिन जिनकी स्थिति गंभीर होती है उन्हें भर्ती करना पड़ रहा है।
एक सप्ताह से अस्पताल में बिस्तरों की मांग भी बढ़ गई है। बारिश के मौसम में पानी की टंकियों और नालियों में गंदगी जमने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दूषित पानी पीने, खुले में रखे खाने के सेवन और मच्छरों के प्रकोप से लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कई इलाकों में जलभराव और सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। शहर और आसपास के क्षेत्रों से पानी के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। विभाग की ओर से क्लोरीन की गोलियां व ओआरएस पैकेट लोगों को बांटे जा रहे हैं, ताकि बीमारी की रोकथाम की जा सके। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि लोग उबाल कर ठंडा किया हुआ पानी पीएं। घरों में साफ-सफाई रखें और बाहर के खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। डॉ. गौरव ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि उनका शरीर संक्रमण से जल्दी प्रभावित होता है। यदि लगातार उल्टी-दस्त या तेज बुखार की समस्या बनी रहे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें