फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वयंसेविकाओं ने रैली निकाल कर नशे के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो : एनएसएस शिविर के चौथे दिन गुरवाड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करती - फोटो : kathua news
विज्ञापन
रेवाड़ी। गुरवाड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेविकाओं ने गुरवाड़ा गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली का विषय नशा मुक्त हो देश हमारा रहा। इसके माध्यम से छात्राओं ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली के बाद स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर लोगों से नशा नहीं करने की अपील की।
गांव के लोगों को एकत्रित कर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुरवाड़ा में सभी स्वयंसेविकाओं का हीमोग्लोबिन (एचबी) टेस्ट भी करवाया गया। जिन स्वयंसेविकाओं में एचबी की कमी पाई गई, उन्हें आयरन की गोलियां वितरित की गईं।
विज्ञापन

शाम के सत्र में पीएसआई सरिता ने स्वयंसेविकाओं को सेल्फ अवेयरनेस विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि सतर्क रहकर साइबर फ्रॉड और अन्य धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। छात्राओं ने व्याख्यान से लाभान्वित होने की बात कही और बताई गई बातों पर अमल करने का विश्वास जताया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनीषा के साथ डॉ. ज्योति, कृष्णन एवं रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें