फोटो : 6अभियान के तहत सफाई करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
कोसली। कृष्ण नगर कॉलेज में एनएसएस इकाई-15 की तरफ से सेवा पखवाड़ा के समापन पर स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने अपने संदेश में कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत सभी संस्थाओं और रीजनल सेंटरों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कृष्ण नगर रीजनल सेंटर की स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराकर स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया।
निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि स्वयंसेविकाओं ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। डॉ. अनिल कुमार ने रैली का नेतृत्व करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं में राष्ट्र सेवा और समाज सेवा की भावना को मजबूत करती हैं, जो उनके व्यक्तित्व के विकास में भी सहायक है।
कार्यक्रम में डॉ. सोनिया यादव, पूजा यादव, नीलम यादव, सुनीता यादव, मधु बाला और निर्मला ने सहयोग दिया। रैली और अभियान में स्वयंसेविका रितु और मनीषा अग्रणी रहीं।