फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 01 Feb 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
महाविद्यालय परिसर में सफाई करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत दूसरा वनडे कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी के दिशा-निर्देश में लगाया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव ने की।
विज्ञापन

कैंप के दौरान एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। पार्क और आसपास के क्षेत्र से पॉलिथीन एकत्र कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही नीम, शीशम, पापड़ी सहित विभिन्न पेड़ों के चारों ओर गोड़ाई कर पानी डाला गया।
स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रितु कुमारी (बीकॉम द्वितीय वर्ष) और कीर्ति (बीए द्वितीय वर्ष) ने प्रभावशाली कविता पाठ प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एनएसएस प्रभारी एवं स्वयंसेविकाओं ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। समाज में बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप के अंत में स्वयंसेविकाओं ने एनएसएस लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर एनएसएस कमेटी की सदस्य प्रमिला, सुषमा और सुमन भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें