रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से एनएसएस सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने वर्षभर किए गए कार्यों स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, जागरूकता रैलियों और ग्रामीण विकास गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। अंत में उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र, पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. पारूल मित्तल, महेंद्र सांभरिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।