रेवाड़ी। पुलिस की विभिन्न टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान थाना रामपुरा, बावल, जगन गेट, कुंड और सेक्टर-3 क्षेत्र के थाना व चौकी प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीमों ने बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी लिए। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा व खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात भी कही। संवाद