फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मशरूम खेती के लिए विपिन को मिला सम्मान

Sat, 28 Feb 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते विपिन यादव। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
डहीना। गांव धवाना निवासी विपिन यादव को एसी मशरूम यूनिट स्थापित कर क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति प्रेरित करने के लिए लाडवा कृषि मेले में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह सम्मान उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा तथा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डॉ. बीआर कम्बोज ने प्रदान किया गया।
विपिन यादव ने पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए एसी आधारित मशरूम यूनिट की स्थापना की। इस तकनीक के माध्यम से नियंत्रित तापमान में वर्षभर उत्पादन संभव हो पाता है, जिससे किसानों की आय में स्थिरता आती है।
विज्ञापन

उनकी इस पहल से न केवल स्वयं को आर्थिक लाभ हुआ है, बल्कि आसपास के कई किसान भी मशरूम उत्पादन की ओर अग्रसर हुए हैं।
कृषि मेले के दौरान विशेषज्ञों ने विपिन यादव की सराहना करते हुए कहा कि बदलते समय में किसानों को नई तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। मशरूम उत्पादन कम भूमि में अधिक आय देने वाली फसल के रूप में उभर रहा है, जो छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बावल से डॉ. नरेंद्र यादव सहित अन्य कृषि विशेषज्ञ भी मौजूद रहे, जिन्होंने किसानों को आधुनिक खेती की विधियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें