फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो : 12 ग्रामीणों को जागरूक करते नशा मुक्त टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशा मुक्त टीम ने गांव रसियावास, खेड़ी डालू सिंह व आनंदपुर में डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांवों को नशा मुक्त करने तथा ग्रामीणों को नशे से दूर रखने को लेकर विचार-विमर्श किया। नशामुक्ति टीम ने दो नशा पीड़ित व्यक्तियों की काउंसिलिंग करवाकर रेवाड़ी के डी एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

उन्हें इलाज के लिए प्रेरित किया गया है। नशा मुक्ति टीम द्वारा अब तक ऐसे 67 लोगों की पहचान की है जो किसी न किसी प्रकार के नशे से पीड़ित है। इसके अलावा 18 नशा पीड़ितों का इलाज करवाया गया है।
निरीक्षक रामपाल ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें