फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
पौधरोपण करते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन ने रविवार सुबह अंसल टाउन के पास स्थित गौ क्रांति गौशाला में पौधरोपण अभियान चलाया। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन अनुराधा सैनी और को-चेयरमैन वेद प्रकाश कथूरिया के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्ष रुचि चौहान ने कहा कि प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी है और सभी को पौधरोपण के साथ उसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। अभियान में सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया। बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कई सदस्यों ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें