संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांव रोहड़ाई और गांव मस्तापुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी सहायता और प्रावधानों की जानकारी दी गई।
प्राधिकरण के सचिव सीजेएम अमित वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जागरूकता के लिए गांवों में मोबाइल जागरूकता वैन जा रही है। एडवोकेट पूनम शर्मा व पैरा लीगल वॉलंटियर रमेश वशिष्ठ ने गांव रोहड़ाई व गांव मस्तापुर में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों व निशुल्क सेवाओं की जानकारी दी। वशिष्ठ ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की वैन मार्च के लिए जिले में कानूनी जागरूकता अभियान का हिस्सा बनी हुई है, जिसमें सभी गांवों को कवर किया जा रहा है।
गांव फिदेड़ी, मंढैया कलां, प्राणपुरा, नांगल तेजू, कोनसीवास, खिजूरी, आराम नगर, धारण, नारायणपुर, ठोठवाल, ढोकिया, नैनसुखपुरा, बीकानेर, गोकलगढ़, रामपुरा, जाटूवास, भांडोर, बधराना, लिसाना, गंगायचा अहीर, बोड़िया कमालपुर, बेरली खुर्द, तुर्कियावास, मीरपुर, मसानी, जोनावास, हांसाका, माजरा श्योराज, नारायणपुर, हुसैनपुर, बूढ़पुर, कालूवास, जैतपुर, खलीलपुरी, बिठवाना व ढालियावास में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में आमजन को मुफ्त कानूनी सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, शिक्षा का हक-नई राह नई पहचान, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव व इसकी रोकथाम के उपायों की जानकारी दी जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 तथा टोल फ्री नंबर 15100 पर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता ले सकते हैं। इस अवसर एडवोकेट बंटी यादव च गांव के सरपंच सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।