बावल। क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को दिनदहाड़े लड़की का अपहरण किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण मंगलवार को थाने पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
ग्राम पंचायत के लोगों ने थाना प्रभारी संजय सिंह से मिलकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि विरोध पर आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की थी। घटना को लेकर लोगों में रोष है। गांव के लोग सहमे हुए हैं। वहीं, थाना प्रभारी ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस व सीआईए की टीम लगी हुई है। किसी भी सूरत में अपहरणकर्ताओं को नहीं बख्शा जायेगा। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गांव में सोमवार को गाड़ी से आए पांच लोग घर में घुसकर लड़की का अपहरण कर ले गए थे। बदमाश सीधे घर में घुसे और उसे उसके बाद लड़की को ढूंढ कर थार गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गए थे। मौजूद लोगों ने बदमाशों का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करने लगे। लड़की अपने बुआ के घर ढाई महीने से रह रही थी।
पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की के रिश्तेदार ने बताया है कि उसकी मां की तबीयत खराब रहती है। देखभाल के लिए मामा की लड़की लगभग ढाई महीने से आई है। सोमवार को एक गाड़ी पर आए पांच लोग घर में घुसकर लड़की का अपहरण कर ले गए।