फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं, डीसी ने दिए समाधान के आदेश

विज्ञापन
गांव गोठड़ा अहीर में निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
कुंड। गांव गोठड़ा अहीर में सोमवार को रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा व एसडीएम सुरेश कुमार सहित विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के बीच में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

डीसी ने गांव के विकास से जुड़े ग्रामीणों के सुझावों को भी सुना। कार्यक्रम में गांव के अलावा आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने डीसी अभिषेक मीणा के समक्ष शिकायतें रखीं। इन शिकायतों में प्लॉट और गांव की फिरनी से अवैध कब्जा हटवाने, सड़क ठीक करवाने, बीपीएल कार्ड बनवाने, पेंशन बनवाने सहित पुलिस और बिजली आदि से संबंधित मामले शामिल रहे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि कई समस्याओं का निवारण स्थानीय स्तर पर आपसी भाईचारे से भी संभव होता है। ऐसे में ग्रामीण एकजुटता के साथ ग्रामीण विकास में सहभागी बनते हुए ऐसी समस्याओं का स्वयं निपटान करवाकर भाईचारे की मिसाल कायम करें।
विज्ञापन


ग्राम सचिवालय और राजकीय पशु औषधालय का लिया जायजा
डीसी अभिषेक मीणा ने गांव गोठड़ा अहीर में शहीद आशीष यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं, राजकीय पशु औषधालय, ग्राम सचिवालय, डाक घर, उप स्वास्थ्य केंद्र, लाइब्रेरी, पटवार घर और राशन डिपो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में साफ-सफाई सहित अन्य समस्त व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश दिए।

विभागीय योजनाओं की स्टॉल लगाकर दी जानकारी
रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम में गांव गोठड़ा अहीर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डीएसपी पवन व बीडीपीओ खोल संदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

गांव गोठड़ा अहीर में निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन

गांव गोठड़ा अहीर में निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें