फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे, साइबर अपराध और सुरक्षा पर ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर निरीक्षक मुकेश कुमार ने मंगलवार को जैतपुर और कन्होरी गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और नशे, साइबर अपराध, सुरक्षा पर जागरूक किया। निरीक्षक मुकेश कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना पुलिस को देने को कहा, पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचाव के लिए ग्रामीणों को बैंक जानकारी, ओटीपी, पिन, पासवर्ड अनजान से साझा न करने की सलाह दी। संदिग्ध लिंक और फर्जी कॉल से सावधान रहने को कहा। ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। गांवों में सुरक्षा मजबूत करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें