ग्रामीणों को नशामुक्ती के बारे में जागरूक करते टीम के सदस्य। स्त्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने शुक्रवार को गांव नूरपुर और करावरा मानकपुर में अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों से नशा नहीं करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
एएसआई जितेंद्र ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को पढ़ाई, खेल और अपने भविष्य पर ध्यान देने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
ग्रामीणों से नशे की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। नशे से संबंधित सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 और आपात स्थिति में डायल 112 पर देने की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। टीम ने ओटीपी, पासवर्ड और निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के महत्व के बारे में बताया गया।
इसके अलावा हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने अभियान का स्वागत करते हुए नशे और साइबर अपराधों से दूर रहने का संकल्प लिया।