फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो गांवों में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 28 Jul 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव में जागरूकता अ​भियान के दौरान उप​स्थित ग्रामीण। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने सोमवार को गांव मांढिया खुर्द और रसूली के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ जागरूक किया। ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। यह युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई, खेल पर ध्यान देने और नशे से दूर रहने की अपील की।
अभियान के दौरान साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को सतर्क किया गया। टीम ने बताया कि अनजान कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी गई। पुलिस ने अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में नशे का कारोबार, संदिग्ध गतिविधि या कोई असामाजिक तत्व दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल डायल-112 या हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें