शिविर का अवलोकन करते भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू वीर कुमार यादव। प्रशासन
कोसली। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव नाहड़ के ग्राम सचिवालय परिसर में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके आवेदन भी करवाए गए।
शिविर का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू वीर कुमार यादव ने किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा को ध्येय मानकर सरकार काम कर रही है।शिविर में समाज कल्याण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, बिजली वितरण निगम, पशुपालन, क्रिड तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए।
ग्रामीणों को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, पीएम सूर्य घर योजना, आयुष्मान भारत, लाडली योजना और डेयरी विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष दुष्यंत सिंह, बीडीपीओ अनिल कुमार, नायब तहसीलदार नरेश कुमार, सरपंच महेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।