फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किशोर के लापता होने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 14 Oct 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
छोटूराम चौक पर लगाया ग्रामीणों ने जाम। संवाद
विज्ञापन
बावल। खुरमपुर गांव के 17 वर्षीय समीर के लापता होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बावल के छोटूराम चौक पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समीर 10 अक्तूबर से लापता है। पुलिस से उसकी तलाश की गुहार लगाई जा रही है लेकिन तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो दिन में समीर की तलाश करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक जाम के कारण चौक पर वाहनों की कतार लग गई।
समीर के पिता ओमपाल का आरोप है कि पुलिस बेटे की तलाश के लिए ठोस कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को भी परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से समीर का पता लगाने की मांग की। किशार का पता नहीं लगने से नाराज ग्रामीणों ने छोटूराम चौक पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि पुलिस अधिकारी मौके पर आकर किशोर की तलाश के संबंध में स्पष्ट आश्वासन दें।

बाइक पर ले जाने वाले युवक से नहीं हुई पूछताछ
समीर के पिता व बावल स्थित निजी कंपनी के कर्मचारी ओमपाल ने बताया कि 10 अक्तूबर की रात नौ बजे बिदावास गांव के युवक ने समीर को फोन किया था। युवक अपनी बाइक पर समीर को खुरमपुर से लेकर गया था। युवक बावल में कपड़ों की दुकान चलाता है। यह जानकारी पुलिस को देने के बाद भी संबंधित युवक से पूछताछ नहीं की गई। समीर दसवीं कक्षा का विद्यार्थी है और दो बहनों का इकलौता भाई है। उसके लापता होने से परिवार परेशान है। ग्रामीणों ने कहा कि परिवार की चिंता को देखते हुए पुलिस को जल्द से जल्द किशोर का पता लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लापता किशोर की तलाश तेज कर दी गई है। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी, जाम को खुलवा दिया गया है।-रणवीर सिंह, प्रभारी, थाना बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें