फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Sat, 29 Aug 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शनिवार को गांव तुर्कियावास और रामगढ़ में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

एएसआई जितेंद्र कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत के कारण कई बार युवा अपराध की ओर बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना जरूरी है।
यदि कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आ गया है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए, पुलिस हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे के सेवन या अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री और आपूर्ति की जानकारी है तो मानस हेल्पलाइन 1933 या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें