फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चौपाल में उठा गांव का दर्द, पानी-सफाई और सीवरेज बनी बड़ी चुनौती

Sun, 07 Jun 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अमर उजाला की तरफ से आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्या सुनते सीपीएलओ दयावान, सचिव म
विज्ञापन
कोसली। आदर्श गांव कोसली में ‘मेरा गांव मेरी शान’ के तहत रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पेयजल संकट, नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी और अवैध कब्जे की समस्या प्रमुखता से उठाई। इस दौरान ग्राम सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के सचिवालय में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और प्रशासन से जल्द समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि कोसली आदर्श गांव है। इसके बाद भी गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी है।
ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक यादव ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट की है। कई क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। जो पानी आता भी है तो उसकी गुणवत्ता को लेकर लोगों में असंतोष है। स्थिति यह है कि लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव की सड़कों पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया। कहा कि अतिक्रमण के कारण कई सड़कें संकरी हो गई हैं जिससे आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने बस अड्डे के पास स्थित तिकोना पार्क के दोनों ओर की सड़कें चौड़ी करने की मांग की।
महिपाल ने कहा कि गांव की कुछ गलियों में सीवर व्यवस्था नहीं है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिन क्षेत्रों में सीवर है, वहां नियमित सफाई नहीं से समस्याएं बनी रहती हैं।
चौपाल में इंद्रजीत, सुभाष, पूर्व पंच श्याम सिंह, संदीप पंच, अमर सिंह ठेकेदार, महेश, अरुण कुमार, वीरेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने अपने विचार रखे और समस्याओं के समाधान कराने की मांग की।
-
ग्रामीण बोले- नहीं होती नियमित सफाई
लचर सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। रमेश और राजू ने बताया कि सात-आठ महीने से गांव में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई कराने मांग की। पंच कृष्ण ने सुझाव दिया कि बस अड्डे के पास स्थित तिकोना पार्क का कुछ हिस्सा कम कर उसके आसपास के मार्ग को चौड़ा किया जाए ताकि यातायात सुगम हो सके। उन्होंने गांव के सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की।
-
कूड़ा निस्तारण के लिए लगाया जा रहा प्लांट
सीपीएलओ दयावान ने बताया कि कूड़े का निस्तारण करने के लिए गांव में एक प्लांट लगाया जा रहा है, जिसमें प्लास्टिक के दाने तैयार किए जाएंगे। गांव में बारिश के दौरान मठ के पास होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है। अब वहां जलभराव नहीं होता है। इससे बाबा के मठ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली है।
-
प्राथमिकता के आधार पर होगा समस्याओं का समाधान : ग्राम सचिव
ग्राम सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। संबंधित विभागों के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याएं प्रशासन के संज्ञान में हैं। पेयजल, सफाई, सीवर और अवैध कब्जे से जुड़ी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। पंचायत का प्रयास रहेगा कि गांव में मूलभूत सुविधाएं हों ताकि लोगों को राहत मिल सके।

-

गांव में सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट की है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। आपूर्ति के पानी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। कई परिवारों को निजी साधनों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गांव के बीच में पाइपलाइन नहीं बिछी है।-कृष्ण, पूर्व सरपंच।


कई गलियों में आज भी सीवर की सुविधा नहीं है जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। जहां सीवरेज लाइन मौजूद हैं वहां भी नियमित सफाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है। -वीरेंद्र सिंह


सात-आठ महीने से सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही है। गलियों और नालियों में गंदगी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-राजू
-

गांव में नियमित सफाई नहीं होने और पेयजल संकट से जीवन प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं और पानी की आपूर्ति भी नियमित नहीं होती है। -वीरेंद्र सिंह।
-

गांव में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। पिछले कई महीनों से नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ती जा रही है। सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाए।-महिपाल सिंह।


-गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस समस्या को प्रशासन को गंभीरता से लेते हुए जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।-रमेश कुमार।
-
-पेयजल संकट सबसे बड़ी समस्या है। बस अड्डे के पास स्थित तिकोना पार्क के दोनों ओर की सड़क संकरी हो गई है जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के किनारे वाहन खड़े होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।-अशोक कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें