संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विजय दिवस पर यंग मैंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ ऑटो मार्केट स्थित कार्यालय में सेना के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अमित स्वामी ने कहा कि विजय दिवस भारत के उन वीर अमर सपूतों का स्वर्णिम इतिहास है जिन्होंने हमेशा दृढ़ता, संकल्पता और बहादुरी से दुश्मनों के दांत खट्टा किया है। इस दिन को भारत की बहादुर सेना की वीरता के रूप में याद रखा जाएगा। इस अवसर पर ईश्वर पहलवान, मनीष यादव, सुरेश कुमार, पारस चौधरी, प्रतीक शेखावत, विक्की भाटिया, सुरेश शर्मा, गौरव हरित, मनोज यादव, महावीर यादव, सोनू यादव, अनिल कुमार, नीरज, सचिन गोयल, मनीष गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, ललित गुप्ता, रोहताश यादव उपस्थित थे।