फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आज बेटों की जरूरत भारत मां को ज्यादा है’

Sun, 14 May 2017 12:09 AM IST
bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। सैनिकों के गांव के नाम से मशहूर कोसली गांव में माताओं सुबह-शाम अपनों की सलामती की दुआ मांगती दिख जाती हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों से जम्मू-कश्मीर में बिगड़ हालातों ने इनकी चिंता और बढ़ा दी है। इन्हें खुशी भी है कि इनके अपने देश की रक्षा में लगे हैं। अपनी बात कहते-कहते इनका सीना भी चौड़ा हो जाता है।
विज्ञापन

भारतीय सीमा सुरक्षा बल में जम्मू में तैनात सुनील कुमार की मां सुमित्रा देवी का कहना है कि उनका बेटा सात साल की नौकरी में पहली बार पिछले छह माह से जम्मू में तैनात है। सुमित्रा को गर्व है कि उसका बेटा सही तरीके से अपनी ड्यूटी कर रहा है। रात को नींद नहीं आती। प्रतिदिन बेटे की कुशलक्षेम पूछती हूं। आज बेटे की जरूरत भारत मां को ज्यादा है। उनका कहना है कि पाकिस्तान की हरकतों से झगड़ा तो बढ़ेगा, लेकिन उसे सबक सिखाने का समय आ गया है। नाहड रोड पर रहने वाली मोनिका देवी का कहना है कि उनके पति रमेश पिछले एक साल से कश्मीर में तैनात हैं। वहां हो रही हिंसक गतिविधियों को सुनते ही डर तो लगता है। लेकिन उनके पति अन्य फौजियों की तरह देश की रक्षा कर रहे हैं। यह सोचते ही गर्व भी महसूस होता है। मोनिका का कहना है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना जरूरी है।  वह दिन में तीन बार फोन कर पति की कुशलक्षेम पूछती हैं। प्रार्थना करती हैं कि उनके पति सही सलामत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें