रेवाड़ी। शिक्षा निदेशालय ने निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों के लिए वीडियो निर्माण प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को एसएयूएस किट (शिक्षण अधिगम उपक्रम संग्रह) के रचनात्मक उपयोग के लिए प्रेरित करना है। क्लस्टर स्तर पर चयनित वीडियो 7 अक्तूबर तक ब्लॉक स्तर पर भेजे जाएंगे।
ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रविष्टियां 10 अक्तूबर तक जिला और जिला स्तर से चयनित वीडियो 17 अक्तूबर तक राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए वीडियो की प्रस्तुति एवं मूल्यांकन 27 से 31 अक्तूबर के बीच किया जाएगा। नवंबर में परिणाम घोषित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के परिणाम नवंबर में घोषित किए जाएंगे। जिले के सभी अध्यापकों को समय पर वीडियो तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस पहल से शिक्षकों में नवाचार की भावना को बढ़ावा मिलेगा और वे शिक्षण सहायक सामग्री का उपयोग अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।
इससे न केवल बच्चों की सीखने की प्रक्रिया अधिक रोचक बनेगी, बल्कि शिक्षकों की रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान में भी वृद्धि होगी।
-
टीएलएम आधारित होंगे वीडियो
प्रतियोगिता में प्रत्येक शिक्षक को कम से कम 1 मिनट और अधिकतम 5 मिनट का वीडियो बनाना होगा। यह वीडियो टीचर लर्निंग मटीरियल (टीएलएम) पर आधारित होगा, जिसमें शिक्षक चयनित सामग्री का वास्तविक कक्षा स्तर पर उपयोग दिखाएंगे। विद्यार्थियों की भागीदारी भी अनिवार्य होगी ताकि वीडियो वास्तविक कक्षा जैसा माहौल प्रस्तुत कर सके। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस पहल से शिक्षण पद्धति में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और बच्चों में सीखने की प्रक्रिया और अधिक रोचक बनेगी। वीडियो की शुरुआत में शिक्षक अपना नाम, विद्यालय और कक्षा का संक्षिप्त परिचय होगा।
वर्जन :
प्रतियोगिता पूरी तरह टीचर लर्निंग मटीरियल पर आधारित होगी। शिक्षक तैयार की गई शिक्षण सामग्री को वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। वीडियो निर्माण के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों को शामिल करेंगे।-चरण सिंह, कोऑर्डिनेटर, एफएलएन