फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों में जीत ने साबित किया भाजपा ही लोगों की सच्ची हितैषी : पोपली

Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली ने कहा कि तीन राज्यों में जीत ने साबित कर दिया है कि भाजपा ही लोगों के लिए सच्ची हितैषी है। उन्होंने बताया कि आगामी लोक सभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चारों ओर कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका सीधा लाभ भी जनता को मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में विश्वास और उम्मीद का चुनाव था, जिसमें जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास दिखाया तथा सनातन पर चोट करने वालों को करारा जवाब दिया। वंदना पोपली ने बताया कि पिछली सरकारें इतने वर्षो में जो कार्य नहीं कर पाई वो कार्य भाजपा सरकार ने कर दिखाया है, जिसकी बदौलत फिर से जनता ने एक बार भाजपा को मौका दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास दिखाया है। पोपली ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता को सिर्फ गुमराह करने का कार्य किया है। परन्तु जनता अब जान चुकी है कि उन्हें अपना मत किस पार्टी को देना है इसीलिए जनता ने सीधे-सीधे कांग्रेस को आईना दिखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें