दाखिला विवरण का विमोचन करते कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने विश्वविद्यालय की नैक की तैयारियों के संबंध में सभी कोऑर्डिनेटर के साथ मीटिंग की। विश्वविद्यालय की आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर विकास बत्रा, नैक संयोजक और निर्देशक रिसर्च प्रोफेसर पंकज त्यागी, सह-संयोजक डॉ. ईश्वर शर्मा सहित अलग-अलग मापदंडों के लिए गठित की गई 10 टीमों के संयोजक मौजूद रहे।
सबसे पहले निदेशक प्रोफेसर बत्रा ने अब तक किए गए प्रयासों के संबंध में बताया। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने सभी संयोजकों को प्रोत्साहित किया कि वह मन लगाकर एक टीमवर्क के रूप में कार्य करें और अभी से अपने कार्य को गति प्रदान करना शुरू करें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के संबंध में विवरण का भी विमोचन किया गया।
इस बार विश्वविद्यालय में तीन नए पीजी कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं जिसमें एमए संस्कृत, मास्टर इन होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट तथा एलएलएम शामिल है। इन कोर्सों के लिए आवेदन आरंभ हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून रहेगी। इस संबंध में सभी विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।