फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में कुलपति ने किया पुस्तक का विमोचन

Fri, 28 Aug 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते कुलपति प्रो. असीम मिगलानी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार और भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की निदेशक डॉ. शेफाली नागपाल की तरफ से सह-लिखित पुस्तक अतिथि देवो भव इन प्रैक्टिस ब्रिजिंग ट्रेडिशन एंड मॉडर्न हॉस्पिटैलिटी सर्विस का कुलपति कार्यालय में विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने पुस्तक का अनावरण कर दोनों लेखकों को बधाई दी। पुस्तक में भारतीय संस्कृति के अतिथि देवो भव सिद्धांत को आधुनिक पर्यटन और आतिथ्य उद्योग से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
इसमें भारतीय आतिथ्य परंपरा, होटल उद्योग की बदलती आवश्यकताओं, पर्यटकों के अधिकारों, व्यावहारिक उदाहरणों और वैश्विक मानकों का विश्लेषण किया गया है।
कुलपति ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के जीवन मूल्यों को आधुनिक व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य आतिथ्य सेवाओं को अधिक नैतिक और मानवीय बनाना है। इस अवसर पर प्रो. अदिति शर्मा, डॉ. नवनीत कौशल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें