फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सब्जियों के दाम गिरे, रसोई का बजट हुआ हल्का

Thu, 12 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14सब्जी मंडी में सब्जी की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गर्मी के मौसम में हरी सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं लेकिन इस बार आवक अधिक होने के कारण सब्जियों के रेट गिरे हैं जिससे लोगों को राहत मिली है। सब्जियां सस्ती होने से रसोई के बजट में कमी आई है।
इस समय लगन भी नहीं है। इसके चलते सब्जियों की मांग पहले की अपेक्षा कमी आई है। गर्मी में तापमान अधिक होने सेे सब्जी जल्दी खराब की आशंका रहती है। इस वजह से भी सब्जियों के रेट में गिरावट आई है। अगर दुकानदार सब्जी बेच नहीं देंगे तो सब्जी सड़ने से नुकसान होगा।
विज्ञापन

मई के आखिरी सप्ताह तक सब्जियों के भाव आसमान पर थे। जैसे ही गर्मी बढ़ती गई कीमत कम होती गई। जो टमाटर मई में 50 रुपये किलो की दर से बिक रहा था वह अब 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। हालांकि, खपत बढ़ने से नींबू के दाम बढ़े हैं।
नींबू 180 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। दुकानदारों का कहना है कि आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों की स्थानीय उपज की आवक बढ़ी है। बाहर से भी सब्जियां आ रही हैं जिससे इनके दामों में कमी आई है।
टमाटर की पैदावार इस बार अधिक हुई है। स्थानीय सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने और खेतों से ताजा फसल आने के कारण बाजार में आपूर्ति बढ़ी है, जिससे दाम नीचे आए हैं।
गृहिणी कमला देवी, विमला नरेश कुमारी, लक्ष्मी देवी ने बताया कि सब्जियों के दामों में कमी आने से अब सभी प्रकार की सब्जियां आसानी से खरीद रही हैं। दामों में कमी से रसोई में विविध प्रकार के व्यंजन भी बना रहे हैं। इसके अलावा घरेलू बजट भी कम हुआ है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी के दुकानदार नशीन सैनी, नरेश कुमार, अनूप ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित सब्जियों की आवक बढ़ी है। इसके चलते दाम में कमी आई है। आने वाले दिनों में दामों में थोड़ा बहुत इजाफा होने की उम्मीद है।


सब्जी वर्तमान 2 सप्ताह पहले का रेट

आलू 20- -40

प्याज 20- -40

टमाटर 20- -50

टिंडा 40- -50

भिंडी 40- -60

बैंगन 30- -40

अदरक 60- -80

करेला 30 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें