फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिम्नास्टिक में वान्या ने जिला स्तर पर पाया पहला स्थान

Wed, 12 Aug 2026 05:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
वान्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव मीरपुर निवासी वान्या ने जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि एसजीएफआई जिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2026-27 में मिली।
वान्या ने अंडर 14 वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता 5 अगस्त को बीएमजी सोसायटी में आयोजित हुई थी। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सितंबर में आयोजित की जाएगी। वान्या के इस प्रदर्शन से परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उसने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का शानदार प्रदर्शन किया। अब वह राज्य स्तर पर भी अपने प्रदर्शन को दोहराने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वान्या के पिता योगेश कुमार ने बताया कि उसे बचपन से खेलों में विशेष रुचि थी। कठिन जिम्नास्टिक अभ्यास और नियमित मेहनत से उसने यह सफलता पाई। परिवारजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उसे बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वह राज्य स्तर पर भी जिले और गांव का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें