फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्विमिंग में वंश ने 130 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए जीता स्वर्ण पदक

Sat, 28 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 7दिल्ली में आयोजित स्विमिंग प्रतियोगिता के विजेता वंश सोनी अपने कोच के साथ। स्रोत : को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हाल ही में दिल्ली के नेवी बेस में आयोजित समर स्विमिंग कोचिंग कैंप में जिले के गांव कढू भवानी पुरा के वंश सोनी ने 130 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। आयोजकों ने वंश सोनी को स्वर्ण पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
वंश के स्वर्ण पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है। वंश के दादा अभय सिंह सोनी ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की है। वंश सोनी के पिता नेवी ऑफिसर कुलदीप सोनी ने कहा कि नेवी बेस में आयोजित इस प्रतियोगिता में वंश ने अंडर-12 में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंनेे बताया कि वंश काफी मेहनती है, जिस वजह से उसने जीत हासिल की है। आगे भी वह बेहतर प्रदर्शन करेगा। इस उपलब्धि से मां प्रियंका, पिता कुलदीप सोनी, दादी सरस्वती देवी, दादा अभय सिंह सोनी, परदादी रामेश्वरी देवी ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें