फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फार्म हाउस से बर्तन, डीजे, लाइट समेत अन्य सामान चोरी

Wed, 11 Nov 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव गढ़ी अलावलपुर में एक फार्म हाउस से चोर फार्म हाउस से बर्तन, डीजे, लाइट समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी घनश्याम ने बताया कि उसने गांव में एक फार्म हाउस बनाया हुआ है, जहां शादी-विवाह के कार्यक्रमों के लिए सामान उपलब्ध करवाया जाता है।
5 नवंबर की रात को अज्ञात लोग फार्म हाउस से 30 भगोने, 90 भगोनों के किनारे, 30 बड़ी परात, 30 कांच के बर्तन, 5 टेबल, 15 किलो का वजन कांटा, रेगुलेटर सहित 40 चूल्हे, लाइट की दो पेटियां, दो डीजे मशीनें व उनकी लीड, दो डीजे लाइट और एक हरी कारपेट चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, 6 नवंबर को डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद उसे चोरी की घटना का पता चला।
विज्ञापन

इसके बाद उसने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में शिकायत देकर चोरी हुआ सामान बरामद करवाने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 नवंबर को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन:
मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। चोरी हुए सामान और आरोपियों का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है।-प्रदीप कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें