फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होली पर हर्बल गुलाल का करें प्रयोग, केमिकल युक्त रंगों से बचें

Wed, 04 Mar 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। होली पर बिक रहे रसायनिक रंगों से बचना जरूरी है। केमिकल युक्त रंग त्वचा और आंखों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। बदलते सर्द-गर्म मौसम में लापरवाही बरतने से जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में थोड़ी सी सतर्कता से त्योहार की खुशियों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु जैन ने बताया कि बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक रसायन मिलाए जाते हैं। ये केमिकल त्वचा पर एलर्जी, खुजली, जलन, लाल चकत्ते और रैशेज जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है या जिन्हें पहले से कोई त्वचा रोग है उन्हें विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने सलाह दी कि होली खेलने से पहले शरीर और बालों में नारियल या सरसों का तेल अवश्य लगाएं। इससे रंग सीधे त्वचा से चिपकते नहीं हैं और बाद में आसानी से साफ हो जाते हैं। इसके साथ ही हर्बल और प्राकृतिक गुलाल का प्रयोग करना ही बेहतर और सुरक्षित विकल्प है।
विज्ञापन

डॉ. जैन ने यह भी कहा कि रंग छुड़ाने के लिए त्वचा को जोर-जोर से न रगड़ें क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। कठोर साबुन की बजाय हल्के फेसवॉश और बाद में मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।
आंखों की अतिरिक्त देखभाल जरूरी
आंखों के विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश ने बताया कि केमिकल युक्त रंग आंखों में जाने पर जलन, लालिमा, सूजन और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कई बार लापरवाही के कारण आंखों में गंभीर समस्या भी हो सकती है। होली खेलते समय आंखों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। कोशिश करें कि रंग सीधे आंखों में न जाएं। यदि गलती से रंग आंख में चला जाए तो तुरंत साफ और ठंडे पानी से आंख धो लें। आंखों को मलने से बचें, क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है। अगर जलन, दर्द या धुंधलापन बना रहे तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें