फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विवाहिता की मौत पर अस्पताल में हंगामा, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 22 Jun 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मृतक प्रीति
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव पिथड़ावास में रविवार की रात प्रीति (25) का घर में फंदे से लटकती लाश बरामद की गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को सिविल अस्पताल में जब शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हुई तो मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में हंगामा के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन

मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मायके पक्ष ने साफ कर दिया कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा।
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की। करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद पुलिस ने मामले में सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पति और देवर की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद मायके पक्ष शांत हुआ और शव उठाने की अनुमति दी।
विज्ञापन

बाद में अंतिम संस्कार को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई। ससुराल पक्ष ने अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई, जिस पर मायके पक्ष ने सहमति दे दी। इसके बाद पुलिस ने शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया।
प्रीति की शादी करीब तीन वर्ष पहले गांव पिथड़ावास निवासी दीपक के साथ हुई थी। दीपक पोल्ट्री फार्म का संचालन करता है। दंपती का दो वर्षीय बेटा भी है। रविवार रात प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने फांसी लगाई थी जबकि मायके पक्ष इसे हत्या बता रहा है।
मृतका के मामा अजीत कुमार ने बताया कि रविवार रात प्रीति के पिता नरेश के पास ससुराल से फोन आया था। उन्हें बताया गया कि प्रीति की तबीयत खराब हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो प्रीति मृत मिली। इसके बाद परिवार के लोगों ने मौत को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

अक्सर ताने दिए जाते थे, प्रीति परिवार को पसंद नहीं....
मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रीति को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उसे अक्सर यह कहकर ताने दिए जाते थे कि वह परिवार को वह पसंद नहीं है। अजीत कुमार ने दावा किया कि कुछ दिन पहले प्रीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें ससुरालजनों पर जबरदस्ती ऑलआउट पिलाने सहित सभी करतूतों को शेयर किया था। पता चलने के बाद पति दीपक ने पोस्ट को डिलीट कर दिया था। परिजनों का कहना है कि यदि यह आत्महत्या का मामला होता तो शरीर पर उसके अनुरूप अन्य संकेत भी दिखाई देते, जबकि उन्हें ऐसी स्थिति नजर नहीं आई। इसी आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मायके पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।-संजय कुमार, प्रभारी, रामपुरा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें