फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीपीपी कोआर्डिनेटर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Mon, 22 Jun 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते पीपीपी स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला। स्रोत
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीपीपी स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में 150 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई मामलों का समाधान कराया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और जरूरतमंद परिवार अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। डॉ. सतीश खोला ने एक-एक नागरिक से संवाद कर उनकी परेशानियों को समझा तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया।
कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का निस्तारण करवाया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली। शिविर में पेंशन, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बिजली-पानी, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता तथा अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा पात्र नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभार्थी योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें