फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजीव गांधी स्कॉलरशिप के तहत प्रोत्साहन राशि डाटा 2 दिसंबर तक करें अपडेट

Mon, 25 Nov 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला ​​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को राजीव गांधी स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का डेटा वन स्कूल एप पोर्टल पर 2 दिसंबर तक अपडेट करना होगा। योजना के तहत छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को एक हजार रुपये और नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 1200 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
योजना का लाभ देने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। कहा गया है कि राजीव गांधी स्कालरशिप योजना के तहत वार्षिक परीक्षा के आधार पर कक्षा छठी से 12वीं कक्षा तक में प्रथम आने वाले एक छात्र और एक छात्रा को छात्रवृत्ति वितरित की जानी है। इसे लेकर शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ विद्यालयों में उक्त स्कीम के तहत पात्र विद्यार्थियों का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्कीम का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन


एचआर-4 स्कीम के तहत पहली से पांचवीं कक्षा के एससी वर्ग के छात्र को 450, छठी से आठवीं कक्षा तक 600 रुपये, वहीं छात्राओं को पहली से पांचवीं कक्षा तक 675 रुपये व छठी से आठवीं कक्षा तक 900 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलते हैं। वहीं, एचआर-5 और एचआर-6 स्कीम के अंतर्गत बीसीए व बीपीएल कैटेगरी के अंतर्गत पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों को 225 रुपये व छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों को 300 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

वर्जन :
राजीव गांधी स्कॉलरशिप के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का डेटा वन स्कूल एप पोर्टल पर 2 दिसंबर तक अपडेट करने को लेकर शिक्षा निदेशक ने पत्राचार किया है। इसके लिए सभी विद्यालय मुखिया को निर्देश दिए हैं कि समय रहते डेटा पोर्टल पर अपलोड करें। ताकि ताकि विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि उनके खाते में समय से भेजी जा सके।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें